Friday, 24 April 2026

अंतरराष्ट्रीय नियुक्तियां

एम्स की नर्स निशा मेहता बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री

नर्स निशा मेहता का नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री के रूप में नियुक्ति

  • निशा मेहता को नेपाल सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया।
  • वे एम्स दिल्ली में 2006 से 2010 तक बीएससी नर्सिंग में विद्या प्राप्त कर चुकी हैं।
  • 2026 के आम चुनाव में राष्ट्रिय नेतृत्व पार्टी से प्रतिनिधि चुनी गईं।

निजार अमीदी: इराक के नए राष्ट्रपति

5 महीने के राजनीतिक गतिरोध के बाद संसद ने किया फैसला

  • इराक की संसद ने निजार अमीदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना है।
  • वह इराक के 11वें राष्ट्रपति बने हैं और उन्हें मतदान में निर्णायक 227 वोट प्राप्त हुए।
  • यह फैसला आम चुनाव के लगभग 5 महीने बाद आया है, क्योंकि किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था।

जनरल फान वान जियांग बने वियतनाम के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री

भारत के रक्षा मंत्री ने दी बधाई

  • भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने जनरल फान वान जियांग (General Phan Van Giang) को 'सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम' के नए उप-प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई दी है।
  • इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे रक्षा संबंधों को और सुदृढ़ करने की आशा व्यक्त की।

सुसान कॉयल: ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला आर्मी चीफ

मुख्य बिंदु

  • ऑस्ट्रेलिया ने लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कॉयल को देश की पहली महिला आर्मी चीफ नियुक्त किया है।
  • वे ऑस्ट्रेलिया में किसी भी सेवा शाखा (आर्मी, नेवी, एयरफोर्स) का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनी हैं।

भारतीय मूल के वैज्ञानिक दीप जरीवाला को अमेरिका में अहम जिम्मेदारी

'UT-ORNL गवर्नर चेयर फॉर क्वांटम डिवाइसेज' पद के लिए चुने गए

  • भारतीय मूल के वैज्ञानिक दीप जरीवाला को अमेरिका में प्रतिष्ठित 'UT-ORNL गवर्नर चेयर फॉर क्वांटम डिवाइसेज' पद के लिए चुना गया है।
  • वे जनवरी 2027 से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।

No comments:

Post a Comment

DEOrbit.cloud - Science GK Paper Solution DE Orbit SOLUTION ...