2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक: महिला एथलीट्स के लिए 'SRY जीन टेस्ट' अनिवार्य
खेल जगत में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए ओलंपिक नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब महिला वर्ग में खेलने वाली एथलीट्स को अपनी पात्रता साबित करने के लिए एक विशेष आनुवंशिक परीक्षण (Genetic Test) से गुजरना होगा।
- SRY (Sex-determining Region Y) एक ऐसा जीन है जो आमतौर पर लड़कों के शरीर के विकास से जुड़ा होता है।
- 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में महिला वर्ग में हिस्सा लेने के लिए सभी एथलीट्स को यह टेस्ट कराना जरूरी (Mandatory) होगा।
- यह टेस्ट लार (Saliva), गाल के स्वैब या खून के सैंपल से बहुत ही आसानी से किया जा सकता है।
💡 DEOrbit Note: SRY जीन पुरुष गुणसूत्र 'Y' पर पाया जाता है। यह नया नियम हाल ही में महिला खेलों में जैविक पुरुषों (Biological Males) के भाग लेने से उत्पन्न विवादों को सुलझाने और प्रतिस्पर्धा में निष्पक्षता लाने के लिए लागू किया गया है।
No comments:
Post a Comment