16वीं जनगणना 2027: डिजिटल क्रांति का युग
मूल जानकारी और चरण
- शुरुआत: 1 अप्रैल 2026 से 16वीं जनगणना का पहला चरण शुरू।
- प्रमुख अधिकारी: वर्तमान 'रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त' मृत्युंजय कुमार नारायण हैं।
- प्रक्रिया के दो चरण:
- पहला चरण: 'हाउस लिस्टिंग' (House Listing)।
- दूसरा चरण: 'जनसंख्या गणना' (फरवरी 2027 में)।
- आधिकारिक तिथि: जनगणना का आधिकारिक आंकड़ा 1 मार्च 2027 की मध्यरात्रि की स्थिति के अनुसार तय होगा।
तकनीक और डेटा सुरक्षा (Indian Polity & Tech Focus)
- जियो-रेफरेंसिंग (Geo-referencing): सटीक लोकेशन दर्ज करने और किसी भी घर को छूटने या दोबारा दर्ज होने से बचाने के लिए डिजिटल मैप पर 'जियो-मैपिंग' तकनीक का इस्तेमाल होगा। यह पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी।
- CII का दर्जा: सरकार ने जनगणना के आंकड़ों को 'अति-संवेदनशील सूचना बुनियादी ढांचा' (Critical Information Infrastructure - CII) की श्रेणी में रखा है। इसे परमाणु ऊर्जा केंद्रों और पावर ग्रिड जैसी अभेद्य सुरक्षा मिलेगी।
- निगरानी: डेटा की सुरक्षा 'नेशनल क्रिटिकल इंफॉर्मेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन सेंटर' (NCIIPC) की निगरानी में रहेगी।
- कानूनी प्रावधान: डेटा पूरी तरह गोपनीय रहेगा और RTI (सूचना का अधिकार) के दायरे से बाहर होगा। किसी सरकारी योजना या कोर्ट में इसे सबूत के तौर पर उपयोग नहीं किया जा सकेगा।
ऐतिहासिक और सामाजिक बदलाव (Socio-Demographics)
- जातिगत डेटा: आजादी के बाद पहली बार जनगणना में जाति का डेटा जुटाया जाएगा। (इससे पहले ऐसा 1931 में हुआ था)।
महत्वपूर्ण नई परिभाषाएं:
- लिव-इन (Live-in): काफी समय से साथ रह रहे लिव-इन जोड़े को जनगणना में 'विवाहित युगल' (Married Couple) माना जाएगा।
- रेडियो/टीवी: मोबाइल में FM होने पर उसे 'रेडियो' गिना जाएगा, लेकिन मोबाइल पर यूट्यूब देखने को 'टीवी' नहीं माना जाएगा (टीवी के लिए अलग उपकरण होना जरूरी है)।
- वाहन: कार/जीप की श्रेणी में 'ट्रैक्टर' दर्ज नहीं होगा।
- पानी: घर में नल होने के बावजूद अगर पीने के लिए बोतल या कैन का पानी आता है, तो उसे 'बोटल्ड वाटर' लिखा जाएगा।
नागरिक सुविधा और स्व-गणना (Self-Enumeration)
- पोर्टल: नागरिक खुद अपनी जानकारी se.census.gov.in पोर्टल पर भर सकते हैं।
- भाषाएं: यह सुविधा 16 भाषाओं में उपलब्ध होगी।
- क्या नहीं पूछा जाएगा: जनगणना कर्मचारी नागरिकों से उनकी आमदनी (बैंक बैलेंस), कोई भी पहचान पत्र (आधार, पैन कार्ड), या बैंक डिटेल्स (खाता नंबर, OTP) नहीं मांगेंगे।
स्व-गणना (Self-enumeration): 1 से 15 मई 2026
हाउस लिस्टिंग (डोर-टू-डोर): 16 मई से 14 जून 2026
💡
DEOrbit Note:
भारत में पहली जनगणना 1872 में और पहली संपूर्ण/नियमित जनगणना 1881 में आयोजित की गई थी। अंतिम जनगणना 2011 में आयोजित की गई थी।
सरकार ने लॉन्च किया 'MyPNGD' पोर्टल
'MyPNGD' पोर्टल का उद्देश्य
- अब PNG उपयोगकर्ता ऑनलाइन अपने कनेक्शन को सरेंडर कर सकेंगे।
- यह सुविधा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या LPG ID से उपलब्ध है।
- उपयोगकर्ताओं को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
नई सरकारी पहल
- सरकार ने इस पोर्टल के माध्यम से डिजिटल इंडिया को सशक्त बनाने का प्रयास किया है।
- यह पहल ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देती है।
💡
DEOrbit Exam Note:
भारत में PNG का उपयोग घरेलू ऊर्जा स्रोत के रूप में तेजी से बढ़ रहा है, जो ऊर्जा के स्वच्छ और कुशल उपयोग को प्रोत्साहित करता है।
No comments:
Post a Comment